ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लिविंग इंडिया न्यूज की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है | लिविंग इंडिया न्यूज ने अमृतसर के शहजादा गांव में पंजाब पुलिस का घिनौना चेहरा दिखाया था | पुलिस की टीम शहजादा गांव में एक शख्स को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन जब वो शख्स घर पर नहीं मिला तो पुलिसने उसके घर की औरत को गाड़ी की छत पर बांधा और पूरे गांव में घुमाकर जलील किया |
वहीं जब लोगों ने पुलिस की इस करतूत का विरोध किया तो पुलिस वाले महिला को गाड़ी की छत से फेंककर भाग गए | खबर को लिविंग इंडिया न्यूज ने प्रमुखता से दिखाया जिस पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है | वहीं महिला ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं |
Watch Video
https://youtu.be/fl8-2K9HirY
