खुशखबरी: अमृतसर- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का हरियाणा के इस जिले में होगा अब ठहराव, जानिये-

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज यमुनानगर के लोगों को एक नई ट्रेन की सुविधा मिली है। इंदौर- अमृतसर एक्सप्रेस वे का यमुनानगर में ठहराव प्रारंभ किया गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज यमुनानगर के लोगों को एक नई ट्रेन की सुविधा मिली है। इंदौर- अमृतसर एक्सप्रेस वे का यमुनानगर में ठहराव प्रारंभ किया गया है। जिसका फायदा अमृतसर और मथुरा जाने वाले यमुनानगर के लोगों को होगा। आज दोपहर 3.30 बजे विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रेल को हरी झंडी दिखाकर यमुनानगर स्टेशन से रवाना करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी मौजूद रहे।

ratank1
इस दौरान द्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने बताया कि यात्रियों की मांग पर उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात करके ये सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि वे प्रयास कर रहे हैं कि अधिक ट्रेनें यमुनानगर रेवले स्टेशन पर ठहराव करें। इसके साथ ही यमुनानगर से चंडीगढ़ की भी डीपीआर बनकर तैयार होने वाली है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि और भी कई प्रोजेक्ट पर वे नीति आयोग से बीतचीत कर रहे हैं, इसका डीपीआर पर काम हो रहा है, जिसमें यमुनानगर से देहरादून , यमुनानगर से करनाल, यमुनानगर से पटियाला भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *