ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में विवादों में घिरी फ़िल्म नानक शाह फ़कीर को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 13 अप्रैल को रिलीज करने का आदेश दिए जाने के फ़ैसले पर अलग–अलग सिक्ख संस्थाओं की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है | शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से इस सम्बन्धित सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का फ़ैसला लिया गया और आज फ़िल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जायेगी |
वहीं दिलजीत सिंह बेदी ने कहा कि फ़िल्म नानक शाह फ़कीर सिक्ख भावनाओं के उलट है और शिरोमणी समिति इसका विरोध करती है | शिरोमणी समिति की तरफ से फ़िल्म की रिलीज होने से रोकने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार को पत्र लिखा गया था | जिसका शिरोमणी समिति ने फ़िल्म को बैन करने के लिए पंजाब सरकार के फ़ैसले का स्वागत किया |
पंजाब में बैन फिल्म ‘नानक शाह फकीर’
SGPC सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगी याचिका
फिल्म को रिलीज ना करने की मांग
पंजाब सरकार के फैसले का किया स्वागत
