ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के रत्न सिंह चौक में कैमिस्ट की दुकान में गोलियां चला दो नाकाबपोश लुटेरे 1.25 लाख रुपए की नकदी लूट फरार हो गए। वारदात के दौरान लुटेरों ने दुकान के कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधी बना लिया जबकि दुकान मालिक रणदीप कुमार अरोड़ा पर पिस्तौल तान दी। जैसे ही रणदीप ने लुटेरों का विरोध किया तो एक ने उसके सिर पर पिस्तौल का बट दे मारा।
घायल हुए रणदीप ने लुटेरे से दूरी बना ली और वह गल्ले से नकदी निकाल फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मजीठा रोड की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लुटेरों द्वारा चलाई गई गोलियों के दो खोल बरामद कर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। लूट की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसे पुलिस जांच के लिए अपने साथ ले गई है।
लुटेरे गोलियां चला कैमिस्ट से 1.25 लाख लूट फरार
रत्न सिंह चौक में कैमिस्ट की दुकान में फायरिंग
दो नाकाबपोश लुटेरे 1.25 लाख रुपए की नकदी लूट फरार
वारदात के वक्त लुटेरों ने कर्मचारियों-ग्राहकों को बनाया बंधी
Watch Video
https://youtu.be/4EIIl92c6tU
