BJP के जश्न के बीच अमित शाह के तीखे बोल, कहा कुछ ऐसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल में जयराम सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस खुशी में शिमला के रिज मैदान में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल में जयराम सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस खुशी में शिमला के रिज मैदान में बीजेपी जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। जनता को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि, आज आज तिरंगा कश्मीर में आसमान की बुलंदियों को छूता हुआ शान से लहरा रहा है। भाजपा की परंपरा है कि जब जनता जनादेश देती है, तो हम हर वर्ष सारा लेखा जोखा लेकर जनता के सामने जाते हैं। यही बात भाजपा को सभी राजनीतिक दलों से अलग बनाती है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, जन्मभूमि के लिए भी कांग्रेस की सरकारों ने बहुत टाल-मटोल की, जब भी केस आता था तो कांग्रेस के नेता जाकर बोलते थे अभी नहीं, अभी नहीं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में केस चला और निर्णय आया। अब आसमान को छूता हुआ भव्य राम मंदिर बनने बनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *