ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के जाने के बाद उनके परिजन, बॉलीवुड कलाकार और प्रशंसक सदमें है।
बुधवार को श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गई। श्रीदेवी के पति बोनी कपुर ने श्रीदेवी के शव को नम आंखों से मुखाग्नि दी। बॉलीवुड जगत में सभी कलाकार शोक में है। वही अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर शोक प्रगट किया है।
T 2729 –
"रहने को सदा देहर में आता नहीं कोई
तुम जैसे गये ऐसे भी जाता नहीं कोई"~ कैफ़ि आज़मी.देहर – means .. the world .
Javed Akhtar narrated this sher to me at funeral of Sridevi .. said it was written at time of Guru Dutt demise ; but so appropriate for today ..— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 28, 2018
उन्होने एक शेयर के जरीए अपना दुख प्रगट करते हुए कहा कि रहने को सदा देहर में आता नहीं कोई तुम जैसे गये ऐसे भी जाता नहीं कोई, कैफ़ि आज़मी. देहर। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी को याद करते हुए कई सारे ट्वीट किए हैं।
T 2625 – न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 24, 2018
बता दें कि दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि अमिताभ बच्चन को पहले ही घवहराट होने लगी थी। जिस का भी उन्होने ट्वीट किया था।
इस ट्वीट के बाद ही श्रीदेवी की मौत की खबर आ गई थी। अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। बिग बी बुधवार को श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने भी पहुंचे थे।


