Amit Shah West Bengal: अमित शाह ने पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- मोमो फैक्ट्री में आखिर किसका पैसा जमा था?

Amit Shah West Bengal Visit:  पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में एक जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी और पश्चिम बंगाल की…

Amit Shah West Bengal Visit: अमित शाह ने पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी पर साधा निशाना,  बोले- मोमो फैक्ट्री में आखिर किसका पैसा जमा था?

Amit Shah West Bengal Visit: 

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में एक जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. 12 नई ट्रेनें चलाई गईं और लगभग 10 लाख करोड़ से ज़्यादा रुपया हमने बंगाल सरकार को दिया है. उन्होंने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए कोलकाता के करीब आनंदपुर के गोदामों में लगी भयानक आग की घटना को प्रशासनिक लापरवाही से जोड़ा. फैक्ट्री मालिक ने किसके साथ विदेश यात्रा की? इस मामले पर उन्होंने कड़ी जांच की मांग की.

भ्रष्टाचार का नंगा नाच-

उन्होंने कहा, आनंदपुर की यह आग कोई महज हादसा नहीं है, बल्कि ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार का नंगा नाच है. मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा जमा था? फैक्ट्री मालिक ने किसके साथ विदेशी यात्रा की? आखिर मालिक को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?’ शाह ने घटना के बाद राज्य सरकार के रवैये पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मजदूरों के चीखने-चिल्लाने के 32 घंटे बाद भी सरकार चुप्पी साधे रही.

पीएम ने पैसा भेजा वो सिंडिकेच की भेंट-

उन्होंने कहा, मुझे आप बताएंगे कुछ आपके गांव में आया है क्या, कहां गया ये सारा पैसा, जो पैसा नरेंद्र मोदी जी ने दिया वो टीएमसी के सिंडिकेट की भेंट चढ़ गया है. मैं आप लोगों से वादा करता हूं, आप भाजपा सरकार बना दीजिए, मोदी जी एक रुपये भेजेंगे तो वह रुपया बंगाल के गांवों और गरीब लोगों तक पहुंचेगा.

उन्होंने कहा कि, बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी के हाथों हमारे सात कार्यकर्ता मारे गए. सैकड़ों लोग घायल हुए, कई लोगों के घर जल गए और कई लोग गलत केसों में जेल में बंद हैं. ममता बनर्जी ने बंगाल में भ्रष्टाचार को संस्थागत कर दिया है.

32 घंटे बाद घटनास्थल पंहुचना शर्मनाक-

उन्होंने कहा, 25 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 27 लोग अब भी लापता हैं. ये भारत के नागरिक थे. लेकिन मुख्यमंत्री 32 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचीं, यह शर्मनाक है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित परिवारों से मिलने गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अत्याचार किए. अमित शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ की जन्मभूमि बंगाल में ही आज उसकी अस्मिता पर हमला हो रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने सवाल उठाया कि ‘वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में, संसद में टीएमसी सांसदों ने इसका विरोध किया. वोट बैंक की राजनीति के लिए ममता बनर्जी बंगाल की अस्मिता के खिलाफ खड़ी हैं. क्या बंगाल की जनता इसे सहन करेगी?’

अवैध घुसपैठ खतरा-

अवैध घुसपैठ पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अमित शाह ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया. उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं किया.

उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनते ही 35 दिनों के भीतर सीमा पर बाड़ लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा, चाहे वर्तमान सरकार सहयोग करे या नहीं. बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत को रेखांकित करते हुए श्री शाह ने कहा, ‘2014 में हमें 2 सीटें मिली थीं, 2019 में 18 सीटें और 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें. इस बार भाजपा 50 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी.’

अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana Suicide: विदेश जाने की चाह ने ले ली जान, तीन बार वीजा रिजंक्ट होने पर उठा लिया ख़तरनाक कद़म
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *