ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष इन दिनों अपनी नानी के घर इटली गए हुए है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रहा है कि राहुल गांधी इटली वोट डालने गए हुए है। इतना ही नहीं कई नेताओं ने राहुल गांधी पर चुटकी लेने से भी पीछें नहीं हट रहे है।
जिस कारण उन पर काफी टिप्पणी की जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी राहुल गांधी का इटली चले जाने को लेकर टिप्पणी की। उन्होने कहा कि मुझे भी Whatsapp पर मैसेज आया था कि इटली में चुनाव हो रहे है।
अमित शाह का ये कहना था कि राहुल गांधी इटली में हो रहे चुनाव में हिस्सा लेने के लिए गए है। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने तो राहुल गांधी को नॉन सीरियस लीडर तक कह डाला। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि राहुल गांधी नेचुरल लीडर नहीं है, कोई भी नेता अपने कार्यकर्ताओं को छोड़ भागता नहीं है।
नेताओं की इन टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी टिप्पणियों और चुटकुलों में घिर गए है। जिसमें ये कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी नानी को मिलने की जगह वोट डालने के लिए गए है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने राहुल गांधी पर किए जा रहे टिप्पणी पर कहा कि इसका कोई आधार नहीं है।
क्या अपनी नानी के घर जाना कोई अपराध है।
My Nani is 93. She’s the kindest soul ever. This Holi weekend, I’m going to surprise her! I can’t wait to give her a hug…. #HappyHoli to all of you. Have a joyful celebration..
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 1, 2018
हालांकि राहुल गांधी ने इटली जाने से पहले ट्वीट करके बताया था कि वो अपनी नानी को मिलने जा रहे है। पर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी इसलिए घिरे हुए है कि इटली वो तभी गए जब वहां पर चुनाव हो रहे है।




