बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा सहित चार राज्यों के चुनाव प्रभारियों की ली बैठक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने चारों राज्यों के चुनाव प्रभारियों की बैठक ली। इस बैठक में चुनाव से जुड़ी रणनीतियों को लेकर चर्चा भी की गई।

amit shah

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा चुनावों को लेकर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को चुनाव प्रभारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और झारखंड विधानसभा के लिए राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था।

amit shah

बता दें कि दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। पुराने सीएम को ही भाजपा इस बार उम्मीदवार के तौर पर खड़ा करने का फैसला ले चुकी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *