अमेरिका: कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से 11 लोगों की मौत

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से 11 लोगों की मौत हो गई है। नेशनल वेदर स‌र्विस ने कहा…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से 11 लोगों की मौत हो गई है। नेशनल वेदर स‌र्विस ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में हालात और खराब होंगे।

बर्फीले तूफान की वॉर्निंग जारी की गई है। एक एक्सपर्ट ने सीएनएन टीवी से कहा कि ईस्ट कोस्ट के कुछ हिस्सों में टेम्परेचर मंगल ग्रह (मार्स) से भी कम हो सकता है। कुछ राज्यों में इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गई है। अमेरिका के 90% हिस्से में टेम्परेचर 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं | 

आंकड़ों के मुताबिक, 133 साल बाद अमेरिका में इतनी सर्दी पड़ रही है। दूसरी तरफ, ब्रिटेन में बुधवार को एलीनोर तूफान ने तबाही मचाई। इसकी वजह से 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।

फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलिना और वर्जीनिया में गवर्नर्स ने इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी है। नॉर्थ ईस्ट में तूफान आने से पहले ही क्रू ने ट्रकों को बर्फ से लोड कर लिया है।

न्यूयॉर्क में गुरुवार को पब्लिक स्कूल बंद कर दिए गए। NWS के मुताबिक, न्यूयॉर्क में 8 इंच तक बर्फ गिर सकती है और हवा की रफ्तार 50मील/घंटा तक पहुंच सकती है। बोस्टन में भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। इसके अलावा, NWS ने वर्जीनिया से मैने तक इमरजेंसी डिक्लेयर की है। वेदर सर्विस का कहना है कि बोस्ट में करीब एक फीट तक बर्फ गिर सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *