Ambala Rojgar Mela:
अंबाला में आयोजित 19वें रोजगार मेला 2026 के दौरान 120 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में अंबाला मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए सरकारी सेवा में आने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण (Ambala Rojgar Mela) के कारण उन्हें यह सफलता मिली है।
उन्होंने बताया कि देशभर में आयोजित रोजगार मेलों के जरिए हजारों युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चयनित अभ्यर्थियों ने भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व निभाने का भरोसा दिलाया। अंत में सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर रेलवे अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अन्य ख़बरें जानें-
Aishwarya Rai made her grand entry on the red carpet at the Cannes 2026.
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



