Ambala Cant Railway Station Bomb Threat:
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी Ambala Bomb Threat मिली थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ओरोपि को गिरफ्तार किया. कैंट रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देर रात रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. एहतियातन स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और तुरंत जांच शुरू की गई.
Ambala Bomb Threat: मिस्त्री ने गुस्से में दी धमकी-
जीआरपी की जांच में सामने आया कि धमकी का फोन जालंधर से किया था. इसके बाद जीआरपी की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते कर आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोरंजन के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने यह धमकी गुस्से और नशे की हालत में दी. पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि पिछले महीने उसकी पत्नी बिहार से पंजाब की यात्रा कर रही थी. इसी दौरान रास्ते में टीटी के साथ टिकट को लेकर विवाद हो गया था. इसी बात से नाराज होकर और नशे की हालत में आरोपी ने देर रात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दे दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
अन्य खबरें जानें-
US Citizens Entry Ban: अमेरिकी नागरिकों की एंट्री पर दो देशों ने लगाई रोक, जानें क्या है कारण और कौन से है वो देश?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



