ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन को एक 10वीं फेल डिलीवरी ब्वॉय ने 1.3 करोड़ रूपए के करीब का चूना लगा दिया है। जानकारी अनुसार 25 साल का दर्शन उर्फ ध्रुवा नाम का युवक अमेजन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम किया करता था।
इस घोटाले को अंजाम देने के लिए दर्शन के साथ कई लोग शामिल थे। सूत्रों का ये भी कहना है कि दर्शन और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम साल 2017 से फरवरी 2018 के बीच दिया। गौरतलब है कि पुलिस ने कारवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो लोग अभी भी फरार है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से 21 स्मार्टफोन, लैपटॉप, आईपॉड, एप्पल वॉच और चार बाइक के साथ 25 लाख रूपए का सामान भी जब्त किया है। पर पुलिस ये बताने में असमर्थ है कि आखिर इन लोगों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया। जिसके लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।


