ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी के सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सदन में झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। अमन अरोड़ा के कहना है कि प्रदेश में DMI स्कीम के तहत कंडे (वे – ब्रिज) लगाए जाने थे । विधानसभा में उनके सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में 32 कंडे (वे-ब्रिज) लगाये गए हैं ।
लेकिन जब सुनाम निवासी राजेश अग्रवाल ने RTI से इसकी जानकारी ली तो उन्हें अलग-अलग आंकड़े बताए गए । इसके इलावा जहां यह (वे-ब्रिज) लगाए गए हैं वहां फसल की तुलाई मुफ्त नहीं की जा रही । यह बड़ा घोटाला है इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए । अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर अगले सत्र तक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस घोटाले की जांच करवाके दोषियों के खिलाफ कार्यवाई नहीं करते तो वह विधानसभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लेकर आएंगे ।
अमन अरोड़ा ने लगाया CM पर आरोप
CM पर सदन में झूठ बोलने का लगाया आरोप
CM ने वे-ब्रिज पर दी गलत जानकारी- अमन अरोड़ा
CM के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे- अमन अरोड़ा
Watch Video
https://youtu.be/ceB5-QtR3LE
