ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के फॉर्मूले से हरियाणा को कांग्रेस की ओर से बाहर करने के कारण गठबंधन की उम्मीद पर संशय गहरा गया है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने हरियाणा में गठबंधन के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होने के कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान का हवाला देते हुये कहा कि कांग्रेस गठबंधन की इच्छुक नहीं दिखती है। इससे लगता है कि बातचीत पूर्ण विराम की ओर अग्रसर है।
संजय सिंह ने कहा कि आजाद ने हरियाणा में गठबंधन को लेकर आप नेताओं के साथ बातचीत होने से इंकार कर स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस मोदी को रोकने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी पहले ही गठबंधन की संभावनाओं से इंकार कर चुके है।

