- सिरसा : डेरा सच्चा सौदा के सर्च अभियान शुरू।
- सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध कमरों को किया गया सील।
- भारी मात्रा में नगदी बरामद, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जब्त।
- लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक सतीश मेहरा ने दी जानकारी।
- डेरा सच्चा सौदा के गेट नंबर-7 से टीम ने तलाशी अभियान की शुरूआत की।
- सबसे पहले टीम बाबा के मीडिया मॉनिटरिंग रूम में दाखिल हुई।
- वहां से मिले लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और दूसरे उपकरण टीम ने सीज किए।
- दो रूम सील कर दिए गए हैं, टीम को तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश और प्लास्टिक करेंसी बरामद।
- दूसरी टीम राम रहीम के मेडिटेशन हॉल, चर्चा घर, प्रिंटिंग प्रेस और गेस्ट हाउस की तलाशी ले रही है।
- डेरे की तलाशी में मदद के लिए रूड़की से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम।
- सर्च अभियान को लेकर लगाया गया है कर्फ्यू।
- हेलीकॉप्टर और ड्रोन कैमरा से भी डेरे पर रखी जा रही नजर।
- राम रहीम के डेरे में दाखिल हो चुके हैं सुरक्षा बल के जवान।
- डेरे में करीब 5000 जवानों के तैनात रहने की खबर।
- डॉग स्कवायड को भी जांच के दौरान रखा गया है साथ।
- कोर्ट कमिश्नर अनिल के. पवार के दिशानिर्देश पर सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट चला रहे सर्च अभियान।
- मीडिया को सर्च अभियान से रखा जा रहा 8 किलोमीटर दूर।
- मीडिया को शाह सतनाम चौक तक जाने की रहेगी अनुमति।
- शाह सतनाम चौक से शुरू होता है कर्फ्यू एरिया।
- 24 अगस्त रात 10 बजे से अब तक लगा है डेरा के इर्द-गिर्द कर्फ्यू।
- पिछले 4 दिनों से कर्फ्यू एरिया में सुबह शाम दी जा रही छूट।
बलात्कारी बाबा राम रहीम के डेरे का खुलेगा राज !
सिरसा : डेरा सच्चा सौदा के सर्च अभियान शुरू। सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध कमरों को किया गया सील। भारी मात्रा में नगदी बरामद, कंप्यूटर…
