24 सितंबर को गुरूग्राम नगर निगम का चुनाव, शाम तक हो जाएगा विजेताओं का फैसला

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव लड़ रहे 202 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 558884 मतदाता 24 सितंबर को करेंगे। इन मतदाताओं में…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव लड़ रहे 202 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 558884 मतदाता 24 सितंबर को करेंगे। इन मतदाताओं में 292938 पुरूष तथा 265946 महिला शामिल हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार की सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम 5.00 बजे तक चलेगा। मतदान खत्म होते ही संबंधित मतदान केन्द्र पर मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए 1794 पोलिंग ऑफिसर लगाए गए हैं। मतदान में लगभग 1600 EVM का प्रयोग किया जाएगा।

निगम चुनाव के लिए कुल 546 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 546 प्रेजाइडिंग ऑफिसर तथा 56 सुपरवाइज़र लगाए गए हैं। मतदान शान्तिपूर्ण हो यह सुनिश्चित करने के लिए 51 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा, 55 प्रेजाइडिंग ऑफिसर, 180 पोलिंग ऑफिसर, 5 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 7 सुपरवाईजर रिजर्व में रखे गए हैं। इसके साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटियां सुनिश्चित की गई। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 12 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनावों के लिए 228 संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की सूची तैयार की गई है जिन पर ज्यादा निगरानी रखी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *