Jammu-Kashmir Chenab river : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है. चेनाब नदी पर सलाल बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए, जिससे सोमवार को रियासी जिले में जलस्तर में उल्लेखनीय गिरावट आई. रामबन में चेनाब नदी पर बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध से पानी बहता देखा गया. इस कार्रवाई के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की.
(All gates of Salal dam in Jammu and Kashmir closed news in hindi)
उन्होंने कहा, “भारत के हित में कड़े फैसले लेने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत होती है और प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यों से यह दिखाया है. यह मोदी का दृढ़ सिद्धांत है, आतंकवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई में दृढ़ और अडिग. हमारे नागरिकों का पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। यह स्पष्ट है।”
स्थानीय निवासी दिनेश ने कहा, “हमें खुशी है कि सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले पानी का बहाव रोक दिया है.पाकिस्तान को उसी तरह करारा जवाब मिलना चाहिए, जिस तरह उसने पहलगाम में हमारे पर्यटकों को मारा. सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं।” एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा, “यह एक बड़ी उपलब्धि है. सरकार का यह कदम बहुत अच्छा है. हमारी सरकार कई तरह से पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है. हम सब सरकार के साथ हैं।”
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में भारी बारिश के बाद 2 मई को चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया था. इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 अप्रैल को सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक साहसिक कदम बताया था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



