AMU Bomb Threat : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

AMU Bomb Threat News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. यूनिवर्सिटी (एएमयू) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है,…

AMU Bomb Threat News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. यूनिवर्सिटी (एएमयू) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस महकमे में दहशत का माहौल है. परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. दरअसल, कुलपति समेत विश्वविद्यालय के सभी शीर्ष अधिकारियों को एक ईमेल मिला जिसमें ‘परिसर को बम से उड़ाने’ की धमकी दी गई थी. (Aligarh Muslim University receives bomb threat) 

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि धमकी के संबंध में ईमेल मिलने के बाद कल शाम से ही परिसर के अंदर और आसपास के सभी संवेदनशील इलाकों में जांच की जा रही है और अधिकारी ‘कोई जोखिम नहीं ले रहे हैं।’ ‘.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) के अधिकारी मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी समेत सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी नजर रख रहे हैं. एएमयू प्रवक्ता असीम सिद्दीकी ने कहा कि ईमेल में ‘फिरौती की रकम’ का भी जिक्र था. उन्होंने आगे कहा, “विश्वविद्यालय अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिन्होंने धमकी जारी करने वाले ईमेल आईडी के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर अपराध सेल को भी सूचित किया है।”

पुलिस ने परिसर के प्रमुख स्थानों पर श्वान दस्ते को सक्रिय कर दिया तथा अन्य सेवाएं भी शुरू कर दीं. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइंस) अभय पांडे ने बताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी झूठी थी या शहर की शांति भंग करने के इरादे से दी गई थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *