ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नरवाना में शराब तस्करों ने अजीब तरीके साथ शराब की तस्करी करने की कोशिश की। आपको बता दें कि शराब की तस्करी करने वाले लोगो 21 शराब की पेटियों कों दूल्हे की कार की तरह पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दूल्हे की गाड़ी की तरह सजी कार की तलाशी ली।
इस दौरान पुलिस को गाड़ी में से 21 शराब की पेटियां बरामद की। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करों ने गाड़ी को इसलिए जजाया हुआ था ताकि पुलिस को उन पर शक ना हो। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वो शराब को हांसी से लेकर आए थे और उसे गांव के आसपास इलाकों में सप्लाई करने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मामले की अगली कारवाई शुरु कर दी है।

