#PadMan : खिलाड़ी कुमार के ट्वीट पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 9 फरवरी को रिलीज हो रही अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन में अक्षय कुमार किसी तरह की कोताही नहीं बरत रहे।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 9 फरवरी को रिलीज हो रही अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन में अक्षय कुमार किसी तरह की कोताही नहीं बरत रहे। वहीं प्रमोशन के दौरान अनजाने में अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया कि ट्वीटर यूजर्स ने उन पर काफी भड़ास निकाली। अक्षय दिल्ली यूनिवर्सिटी विमेन्स मैराथन को फ्लैग ऑफ करने पहुंचे थे। सबकुछ ठीक था, लेकिन अक्षय कुमार की एक छोटी गलती उन पर भारी पड़ गई।

दरअसल, अक्षय कुमार ने फ्लैग ऑफ के दौरान भाजपा के छात्र संगठन अखिल विद्यार्थी भारतीय परिषद (ABVP) का झंडा हाथ में लिए छात्रों को संबोधित करने लगे। अक्षय कुमार ने बाकायदा इस तस्वीर को ट्वीट कर दिया। फिर क्या था, ट्वीटर यूजर्स ने उन्हें राजनीति से दूर रहने की सलाह तक डाली। कई ने तो अक्षय कुमार को हिन्दुत्व का समर्थक बता दिया। संभव है अक्षय ने गलती से ऐसा किया हो पर यूजर्स उन्हें लताड़ लगाने से नहीं चूके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *