ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है। जी हां, अक्षय ने अपने आने वाली फिल्म का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है। उनकी आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Coming on Christmas 2020!
In & As #BachchanPandey 😎
In #SajidNadiadwala’s Next, directed by @farhad_samji @NGEMovies @WardaNadiadwala pic.twitter.com/ayMkzwPEsJ— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 26, 2019
अक्षय कुमार के प्रशंसकों के कमेंट्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है। बता दें, अक्षय साल में 2 से 3 फिल्में करते हैं, जिसमें वे अपनी जबरदस्त एक्टिंग का जलवा बिखेरते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है।
उनकी अपकमिंग फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला है। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अक्षय ‘बच्चन पांडे’ के किरदार में नजर आएंगे।
