अक्षय कुमार ने अपने 52वें जन्मदिन पर फैंस को दिया ये तोहफा, देखें वीडियो

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टर अक्षय कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया अकांउट पर उन्हें बधाइयां दी जा रही है। राजनेताओं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टर अक्षय कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया अकांउट पर उन्हें बधाइयां दी जा रही है। राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारे उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं अक्षय ने इस खास मौके पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का टीजर शेयर किया है। पहली बार एक्टर एक ऐतिहासिक किरदार निभाते नजर आएंगे। दरअसल, अक्षय कुमार यशराज प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘पृथ्वी राज चौहान में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

akshay

टीजर रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है कि, ‘अपने बर्थडे पर अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म के बारे में बताते हुए में काफी एक्साइटेड हूं। अपनी वीरता और मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने के लिए मुझे जो मौका मिला है, उसके लिए मैं बेहदखुश हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *