ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नाभा के गांव मैहंस में जिला परिषद और चुनाव समिति के लिए वोटिंग प्रक्रिया को बंद किए जाने की खबर सामने आई है। बता दें कि नाभा ब्लॉक में अकाली दल वर्कर्स धरना दे रहे है। वोटिंग बूथ को ताला लगा कर अकाली दल के वर्कर्स धरना दे रहे है।
धरना दे रहे अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मंत्री साधु सिंह धर्मस्त्रोत पर वार्डबंदी को उथल पुथल करने के आरोप लगाए है।
अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि एक दिन पहले रात को लिस्ट जारी की गई है जिस कारण उनके साथ धोखा किया गया है। कांग्रेस की धक्केशाही को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उनके द्वारा किया गया धोखा के कारण ही धरना दिया जा रहा है।


