ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तथा बिक्रम सिंह मजीठिया धरने पर बैठे हुए है। अकाली दल के धरने के दबाव के कारण कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कर लिया गया है।
इसके चलते 6 कांग्रेसी वर्करों और 15 अनजान व्यक्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। सुखबीर सिह बादल ने कहा कि सरकार के हर एक जुल्म का मुंह तोड़ जवाब देगें और उनके खिलाफ झुठे केसों को रद्द करने की भी मांग की है।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा है कि मल्लांवाला, मक्खू, खेमकरन औऱ घनौर में की जाने वाले चुनावों को रद्द किए जाए।
यदि ऐसा नही हुआ तो वो प्रदर्शन को और भी तेज करेंगे और हरिके पतन पुल पर की प्रदर्शन जारी रहेगा। पठानकोट में युवा कांग्रसी दल ने चक्का जाम कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस वर्करों पर गुंडागर्दी का मामला दर्ज किया जा चुका है।



