मुंबई, 4 अक्तूबर
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी। रिलीज होने के मात्र दो दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने पहले दिन 2 अक्तूबर को 62 करोड़ और दूसरे दिन 53.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन यानि कि रविवार को सुबह तक की एडवांस कमाई को मिलाकर 80 लाख की कमाई की है। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 116.30 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ रूपये हो गया है।
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ का जलवा
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का जलवा देश में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी जारी है। मात्र दो दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 177.10 करोड़ की कमाई कर ली है।फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में वापिस आए हैं। तब्बू और श्रिया सरन भी फिल्म में दिखाई देंगे।
हनुमान अंश का भी जलवा बरकरार
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ के रिलीज के बावजूद हनुमान अंश की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 420 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है। हनुमान अंश साल 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली फिल्म है।
अन्य खबरें जानें –


