क्या एक होने जा रहा है चौटाला परिवार, अभय चौटाला से मिले अजय चौटाला !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- तो वहीं दुष्यंत चौटाला के डिप्टी सीएम बनने के बाद अजय चौटाला और अभय चौटाला पहली बार एक दूसरे के साथ नजर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- तो वहीं दुष्यंत चौटाला के डिप्टी सीएम बनने के बाद अजय चौटाला और अभय चौटाला पहली बार एक दूसरे के साथ नजर आए | फरलो के बाद जेल से बाहर आए सिरसा पहुंचे अजय चौटाला ने तेजाखेड़ा फार्म हाउस पहुंचकर अभय चौटाला से मुलाकात की | इस दौरान अजय और अभय के चाचा रणजीत सिंह चौटाला भी मौजूद थे | जिसके बाद ये क्यास लगाए जा रहे हैं कि, सियासी कारणों से एक दूसरे से अलग हुआ चौटाला परिवार अब फिर से एक होने की कवायद में है |

हालांकि इस मुलाकात के बीच एक तस्वीर और सामने आई | अजय और अभय के साथ कांग्रेस के बागी अशोक तंवर भी नजर आए | जिन्होंने कांग्रेस से अलग होने के बाद दोनों चौटाला परिवार को इस चुनाव में अपना समर्थन दिया था | हालांकि अजय और रणजीत चौटाला का कहना है कि, उनकी ये मुलाकात एक परंपरा थी, क्योंकि स्नेह लता के निधन के बाद पहले त्योहार में एक साथ मिलने की परंपरा होती है |

Watch Video

https://youtu.be/R3feOSmlJ_E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *