ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के नरवाना से जींद जाते समय अजय चौटाला हादसे में बाल बाल बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार अजय चौटाला नरवाना से जींद जा रहे थे कि अचानक उनकी गाड़ी का टायर निकल गया जिस कारण गाड़ी बेकाबू हो गई।
इस दौरान अजय चौटाला के साथ जेजेपी की प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। पर गणीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि अजय चौटाला तिहाड़ जेल से 14 दिन की पैरोल से बाहर आए हुए है और वो अपने बड़े बेटे की नई पार्टी का खुब प्रचार कर रहे है।

