ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- विश्व प्रख्यात आगरा का ताजमहल, जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते है। वर्तमान समय में अजगरों का रैन बसेरा बना हुआ है। बता दें की , ताजमहल के आसपास का लगभग 25 किलोमीटर तक का क्षेत्र अजगरों से ढका हुआ है। पिछले एक माह में इस क्षेत्र में कम-से-कम 100 से अधिक अजगरों को देखा गया है। वाइल्ड लाइफ संस्था के द्वारा के 200 से अधिक सांपों और अजगरों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है।
क्या है इतने अजगर निकलने का कारण
वास्तव में आगरा के आस-पास का क्षेत्र शुरू से ही अजगरों के लिए मशहूर रहा है। यही कारण है कि बरसात के बाद आबादी वाले क्षेत्रों में अजगरों का आना शुरू हो जाता है। हालांकि यह आम लोगो के लिए एक चौंका देने वाली बात है पर आगरावासीयों के लिए ये बिल्कुल आम है। जानकारी के अनुसार पता चला है, इन अजगरों का तांता अक्टूबर तक यूं ही बना रहता है। हैरत करने वाली बात तो यह कि, क्षेत्र निवासी इन अजगरों को मारते नहीं है और न इनसे डरते बल्कि इन्हे जांगले में छोड़ आते है।

