और राजपाथ पर छा गई खामोशी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भर आई आंखें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 26 जनवरी के अवसर पर शुक्रवार को राजपथ पर देश की सामरिक शक्ति के साथ ही सांस्कृतिक विविधता का शानदार नजारा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 26 जनवरी के अवसर पर शुक्रवार को राजपथ पर देश की सामरिक शक्ति के साथ ही सांस्कृतिक विविधता का शानदार नजारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेवा के गरूड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र देकर सम्मानित किया। शहीद सपूत निराला की मां और पत्नी सम्मान लेने पहुंचे। जैसे ही उनका नाम पुकारा गया मंच पर बैठे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आंखें भर आई। राष्ट्रपति की यह तस्वीर कैमरे में भी कैद हो गई। तस्वीर में राष्ट्रपति रूमाल से अपनी आंखें पोंछते नजर आ रहे हैं। वहीं सम्मान लेने के दौरान शहीद निराला की मां और पत्नी भी भावुक नजर आईं।

अशोक चक्र पाने वाले निराला पहले गरूड़ कमांडो

भारतीय वायुसेना के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वायुसेना के इतिहास में पहली बार किसी गरूड़ कमांडो को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। निराला आतंकरोधी अभियान के तहत कश्मीर में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात थे। श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निराला ने कुख्यात आतंकी मसूद अजहर के भतीजे तल्हा रशीद को मार गिराया था। निराला ने तल्हा के अलावा दो अन्य आतंकवादियों को भी ढेर किया था। हालांकि, वो खुद भी शहीद हो गए थे। निराला की शहादत के लिए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *