ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सिरसा वायु सेना स्टेशन में तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली | मृतक मोहन सिंह कॉरपोरल रैंक पर वायु सेना में तैनात था। मृतक वायु सैनिक कर्नाटक के बेंगलुरु शहर का रहने वाला था। मोहन सिंह वर्ष 2011 में भारतीय वायु सेना में बतौर ऑटो टेक्नीशियन भर्ती हुआ था पिछले वर्ष उसकी तैनाती सिरसा एयरफोर्स स्टेशन में हो गई थी।
मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है मुझे माफ करना मैं अच्छा बेटा और भाई नहीं बन पाया, मम्मी पापा आपको ढेर सारा प्यार। फिलहाल पुलिस द्वारा नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आत्महत्या की असली वजह क्या है इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

