ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले का बदला भारत ने मंगलवार तड़के PoK में जैश के प्रमुख ठिकाने पर कार्रवाई करके बदला पूरा किया है | भारतीय वायुसेना की तरफ से की गई इस ‘हवाई स्ट्राइक’ में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाते हुए भारी बमबारी की गई |
मंगलवार तड़के 3.50 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाक की सीमा में हमला किया। इस हमले में 300 से 350 आतंकवादी मारे जाने की खबर सामने आ रही है | बताया जा रहा है कि इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मारे गए हैं | इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ में सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने जैश के आंतकी ठिकानों पर 1000 किलो से ज्यादा विस्फोटक गिराए | इन विस्फोटकों ने जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया |
बता दे भारतीय वायुसेना कश्मीर (PoK) में हवाई कार्रवाई कर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख ठिकानों को तबाह किए जाने के दौरान इस पूरे ऑपरेशन की रिकॉर्डिंग की गई थी | इस ऑपरेशन के दौरान लड़ाकू विमान जगुआर ने इस पूरे ऑपरेशन को रिकॉर्ड किया | उधर, सूत्रों की मानें तो PoK में हवाई कार्रवाई कर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद इंडियन एयरफोर्स हाई अलर्ट पर है | भारत की तरफ से अपनी वायुसेना को अपने सभी एयर डिफेंस सिस्टमों को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डरों और एलओसी पर हाईअलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं | साथ ही निर्देश दिए गए कि अगर पाकिस्तानी एयरफोर्स कोई भी कार्रवाई करती है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए | न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है |
भारतीय वायुसेना ने हवाई कार्रवाई करते हुए IAF की पश्चिमी कमांड ने कश्मीर (PoK) के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कैपों को नष्ट कर दिया है | सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन को लेकर पाकिस्तान की वायुसेना को काफी देर बाद में समझ आया कि भारतीय जंगी जहाज जगुआर बमबारी कर रहे हैं | इसके बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 ने शुरुआत में उड़ान तो भरी, लेकिन भारतीय वायुसेना के विमानों के बड़े आकार को जानने के बाद वह वापस लौट आए, क्योंकि उन्हें पूरा आभास था कि भारतीय वायुसेना उनके विमान को भी नीचे गिरा देगी |
Watch Video
https://youtu.be/YtCWKy2ZxZw



