ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एम्स के तीन डॉक्टरों की मौत हो गई है। जिनमे एक फाजिल्का निवासी डाक्टर यशप्रीत भी शामिल हैं| इसकी जानकारी मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया।
बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह हुए इस सड़क हादसे में जिन 3 डॉक्टरों की मौत हुई है वे सभी एम्स के इमर्जेंसी विभाग के डॉक्टर थे। हालांकि,जो 4 लोग घायल हुए हैं वे भी एम्स के डॉक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक वह अपने दोस्त डॉ.हर्षद का जन्मदिन होने की वजह से अपने साथियों के साथ आगरा जा रहे थे।
इसी दौरान मथुरा 88 माइलस्टोन के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर उनकी कार कन्टेनर से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद फाजिल्का के डाक्टर यशप्रीत सिंह का परिवार सदमे में है।
https://www.youtube.com/watch?v=ymXu2AhSFss


