ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में लॉ की छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी एआईजी रणधीर सिंह उप्पल की मुश्किल और बढ़ गई है | क्योंकि अमृतसर के एडिशनल सेशन जज, एसएस धालीवाल की अदालत ने उप्पल की ज़मानत अर्ज़ी ख़ारिज कर दी है | दोनों तरफ से ज़मानत को लेकर वकीलों में बहस हुई और आखिर में रणधीर सिंह उप्पल की ज़मानत नहीं हो सकी |
अब रणधीर सिंह उप्पल कोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी दे सकते हैं | आपको बता दें कि अमृतसर में लॉ की छात्रा ने एआईजी रणधीर सिंह उप्पल पर उससे छेड़खानी और धमकाने के आरोप लगाए थे |
Watch Video
https://youtu.be/khZ9SvtD1ic
