ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा का जाट ्आरक्षण अंदोलन अभी ठंडा पड़ा नहीं था कि फिर से इस आदोलन के सुलगने की चिगारी नजर आ रही है। जिससे साफ पता चला है कि जाटो ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ जाने का फैसला लिया है।
बता दें कि जाट आरक्षण की मांग और जाटो पर चल रहे मुकद्दमों को वापिस लेने की मांग को लेकर फिर से आंदोलन कर सकते है। गौरतलब है कि जाट सभी सीएम के कार्यक्रम स्थलों पर धरना देंगे और 9 जिलों में आंदोलन करेंगे। ये 9 जिले रोहतक, झज्जर, दादरी, भिवानी, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत है। जहां पर जाट अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते है।

