LPG Cylinder Price: रसोई गैस के बाद सस्ता हुआ 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर!

LPG Commercial Cylinder Price News: आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है कि सरकार ने रसोई गैस के बाद अब…

LPG Commercial Cylinder Price News: आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है कि सरकार ने रसोई गैस के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है. नई कीमत आज से लागू हो चुकी है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में आज यानी 1 सितंबर 2023 से बड़ी कटौती हुई. 19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 158 रुपये की कमी की गई है.वहीं  हाल ही में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर भी 200 रुपये सस्ता हुआ था.

बता दें की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों (OMC) के मुताबिक, अब एलपीजी उपभोक्ताओं को 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत के लिए नई दिल्ली में 1,522 रुपये देने होंगे.

हर महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव 
इस साल जुलाई से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार दो बार मई और जून के महिने में कटोती की गई थी. मई में तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 172 रुपये की कटोती की थी. वहीं जून में 83 की कटौती हुई थी. इसके अलावा इस साल अप्रैल में भी इनकी कीमतों में 91.50 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गई थी. 

घरेलू गैस सिलेंडर प्राइस 
नई दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है
कोलकाता में 14.2 किलो सिलेंडर 929 रुपये में बिक रहा है
मुंबई में रसोई गैस की कीमत 902.50 रुपये प्रति सिलेंडर है
चेन्नई में घरेलू गैस की कीमत 918.50 रुपये हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *