Karnataka High court news: कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High court news) में एक मामले की सुनवाई के दौरान महिला ने अपने पति से गुजारा भत्ता के तौर पर एक ऐसी मांग की जिससे जज भी हैरान हो गई और उसने गुस्से में महिला को ही सुना दिया.(The Wife asks for Rs 6,16,300 per month as maintenance Karnataka High Court News)
दरहसल, पति-पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा है. ऐसे में महिला ने अपने पति से गुजारा भत्ता के तौर पर हर महीने 6 लाख 16 हजार 300 रुपये की मांग की. जिसॆ सुनकर जज भी हैरान हो गई. जज ने साफ कहा कि प्रति माह 6 लाख असहनीय है. क्या कोई इतनी राशि एक महीने में खर्च कर सकता है?
ऐसी मांग पर जज भड़क गईं. इस पर कर्नाटक हाई कोर्ट की जज ने कहा कि ऐसी मांग तो गैर-वाजिब है. यह शोषण है. फिर भी यदि इतना ही खर्च करने का शौक है तो वह खुद भी कमा सकती हैं.महिला के वकील की मांग सुनकर पति के वकील ने इस पर आपत्ति जताई. लोग वीडियो पर कमेंट कर जज की तारीफ कर रहे हैं. पत्नी के वकील ने कोर्ट में महिला के शौक की पूरी लिस्ट पेश की. सूची में महिला के घुटने के दर्द, मेकअप, ब्रांडेड कपड़े और जूते आदि का पूरा लेखा-जोखा था.
महिला के वकील की मांग सुनकर पति के वकील ने इस पर आपत्ति जताई. लोग वीडियो पर कमेंट कर जज की तारीफ कर रहे हैं. यही नहीं जज ने महिला के वकील से कहा कि वह दोबारा सही तर्कों के साथ आएं. उचित मासिक खर्च की मांग करें अन्यथा याचिका ही खारिज कर दी जाएगी.
बता दें राधा मुनुकुंतला नाम की महिला का यह केस है, जिसकी सुनवाई 20 अगस्त को हूई थी. दरअसल इस मामले में बीते साल 30 सितंबर को बेंगलुरु की फैमिली कोर्ट ने 50 हजार रुपये प्रति माह का गुजारा भत्ता तय किया था. इस पर महिला हाई कोर्ट चली गई थी. उसका कहना था कि पारिवारिक न्यायालय ने उसके पति की कमाई पर गौर ही नहीं किया.



