झज्जर में मिलावटी पेट्रोल की वीडियो वायरल होने पर सैंपलिंग के लिए पहुंचा खाद्य आपूर्ति विभाग , नोएडा लैब भेजे सैंपल

झज्जर, 7 सितंबर झज्जर के यादव धर्मशाला के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर कथित मिलावटी पेट्रोल की वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य आपूर्ति…

झज्जर

झज्जर, 7 सितंबर

झज्जर के यादव धर्मशाला के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर कथित मिलावटी पेट्रोल की वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आया। विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए नोएडा स्थित लैब में भेज दिया।

विभाग के इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। टीम ने पेट्रोल पंप से चार बोतल सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।बताया गया है कि कुछ रोज पहले संबंधित पेट्रोल पंप से मिलावटी पेट्रोल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो वायरल होने के साथ शिकायत भी विभाग तक पहुंची, जिसके बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सैंपलिंग की।

इंस्पेक्टर धर्मवीर के अनुसार, लैब की रिपोर्ट आने में करीब दो से तीन महीने का समय लग सकता है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में पेट्रोल के सैंपल फेल पाए जाते हैं तो नियमानुसार संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और पंप को सील भी किया जा सकता है।फिलहाल विभाग को लैब रिपोर्ट का इंतजार है।

अन्य खबरें जानें –

चंबा नेगी राम हत्याकांड,परिवार पुलिस जांच से असंतुष्ट, अटल चौक पर चक्का जाम, CBI जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *