ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के गांव गोरखपुर में नहाते समय हुए विवाद में चार युवकों ने एक दलित युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। हत्या के चार दिन बाद युवक का शव राजस्थान के गांव गोगामेड़ी के समीप रामगढ़ माइनर से बरामद हुआ। गुस्साएं परिजनों ने शव को भूना गांव के समीप सिरसा-चंडीगढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
मृतक के परिजन राजेंद्र कुमार ने बताया कि वो लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले 17 घंटों से शव के साथ सड़क पर बैठकर लगातार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। मृतक के परिजनों ने भूना थाना प्रभारी पर रिश्वत लेकर आरोपियों को न पकड़ने का आरोप भी लगाया है। जाम में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।
जाम लगा रहे लोगों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीण एसएचओ को सस्पेंड करने के अलावा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने तक रास्ता खोलने से साफ इंकार कर दिया।
पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। मामले में डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। मामले में आरोपी लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि फतेहाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है। इससे पहले भी एक महिला ने छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण एसपी कार्यालय के बाहर खुदकुशी की कोशिश की थी। खैर अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी क्या कार्रवाई करते है?
दलित की हत्याः शव सड़क पर रखकर 17 घंटे से धरने पर बैठे ग्रामीण
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के गांव गोरखपुर में नहाते समय हुए विवाद में चार युवकों ने एक दलित युवक की हत्या कर शव को…
