शादी के 14 साल बाद महिला की हत्या !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: शादी के 14 साल बाद एक महिला की मौत हो गई और आरोप लगाया गया है उसकी हत्या करने की। आरोपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: शादी के 14 साल बाद एक महिला की मौत हो गई और आरोप लगाया गया है उसकी हत्या करने की। आरोपी कोई और नहीं महिला के ससुराल वाले हैं। पुलिस ने शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन अभी तक साफ नहीं हो सका है कि आखिर महिला की हत्या क्यों की गई।

तस्वीरों में कैद ये वो अभागी है जिसे जीते जी तो खुशियां नहीं मिली, अब उसकी मौत पर हंगामा मचा हुआ है। हालात यह हो गया कि जमीन में दफन उसके शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस अभागी का नाम नसीम है। और 14 साल पहले उसकी शादी भैनी कम्बोआं गांव में हुई थी। लेकिन ये 14 साल उसके लिए कितने खौफनाक रहे कि उसके बारे में बताने के लिए नसीम जिंदा नहीं रही।

दरअसर आज नसीम जिंदा नहीं है अचानक खबर आती है कि उसकी मौत हो गई है। इसे सुनकर शेरवानी कोट में रहने वाले उसके मायके वालों को भरोसा नहीं हुआ। नसीम अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है। हैरानी तो इस बात की है कि जब मायके वाले भैनी कम्बोआं पहुंचे तो पता चला कि नसीम को दफन कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस समेत परिवार वाले गांव पहुंचे और उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि नसीम की अक्सर पिटाई की जाती थी। अक्सर उसे तंग और परेशान किया जाता था। अचानक 17 अगस्त को पता चला कि नसीम की मौत हो गई है और उसे दफन कर दिया गया। उन्होंने सोचा कि हो सकता है कि उसकी मौत हुई है। लेकिन हाल ही जानकारी मिली कि नसीम की हत्या की गई है। जिसके बाद परिवार वाले भैनी कम्बोआं गांव पहुंचे और पुलिस को इत्तिला दिया। जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को जब्त किया।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नसीम के मौत की असली वजह का पता चल जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *