ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी जिले के गांव गुड़ियानी निवासी पिछले 10 वर्षों से अपनी प्यास खारा पानी पीकर बुझा रहे थे। जिसके चलते गांव बीमारियों का गढ़ बन चुका था | जब मीडिया ने इस ख़बर को प्रमुखता से दिखाया तो विभाग की कुम्भकर्णी नींद टूटी और 1 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से जाटूसाना से गांव गुड़ियानी तक पाईप लाइन का काम पूरा हुआ |
जिसके चलते अब गांव के जलघर में पानी आता देख ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है | ग्रामीणों ने पानी आने की ख़ुशी लड्डू बांटकर मनाई | ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से पानी को तरस रहे थे लेकिन मीडिया की ख़बर के बाद पूरे गांव में ख़ुशी आई है | हम मीडिया का तह-ए-दिल से धन्यवाद करते हैं। खारे पानी की वजह से गांव में कई बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा था। जिसके चलते ग्रामीण परेशान थे।
मीडिया की ख़बर के बाद जागा विभाग
10 वर्षों के बाद गांव में पहुंचा पीने का पानी
ग्रामीणों ने लडडू बाटकर जताई ख़ुशी
लोगों ने किया मीडिया का धन्यवाद


