स्वदेशी को अपनाना और उन्हें बढ़ावा देना ही हिंदुस्तान की उन्नति का आधार बनेगा- जेपी दलाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि, स्वदेशी को अपनाना और उन्हें बढ़ावा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि, स्वदेशी को अपनाना और उन्हें बढ़ावा देना ही हिंदुस्तान की उन्नति का आधार बनेगा। देश के हर व्यक्ति को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाते हुए राष्ट्र को स्वावलंबी बनाना चाहिए।

farmers1

कृषि मंत्री जेपी दलाल पुराने राजकीय महाविद्यालय मैदान में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला-2020 में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मेले में लगाई गई विभिन्न भारतीय उत्पादों की स्टाल का निरीक्षण किया और उत्पादकों का हौसला बढ़ाया। कृषि मंत्री ने जागरूक व प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया।

farmer

शहर व गांवों से आए हजारों लोगों ने स्वेदशी मेले में पहुंचकर इसमें लगाई गई स्टॉल देखी व स्वदेशी वस्तुओं की खरीद की। यह मेला 2 फरवरी तक चलेगा। मेले में स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिनके विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, भारत दुनिया की बहुत बड़ी खपत मार्केट है जो अंतर्राष्टï्रीय बाजार को प्रभावित करती है। यदि भारत का हर व्यक्ति यह ठान ले कि हमें स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग करना है तो कोई शक्ति भारत को पुन: विश्वशक्ति बनने से नहीं रोक सकती है। कुछ पड़ोसी देशों से आयात हो रहे कम गुणवत्ता के उत्पादों से देश के आर्थिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक करने तथा स्वेदशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच बधाई का पात्र है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वदेश आधारित उद्योग नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके चलते आज देश के घरेलू उद्योगों को नया बल मिल रहा है। भारत द्वारा दी गई प्राकृतिक व जैविक खेती दुनिया का पेट भरने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *