PALWAL में मासूम की जान पर भारी पड़ी प्रशासन की लापरवाही, मेनहोल में गिरने से 4 साल की दीपांशी की मौत

पलवल, 15 सितंबर पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में स्थित गांधी कॉलोनी में देर रात एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की खुले और गहरे सीवर…

पलवल

पलवल, 15 सितंबर

पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में स्थित गांधी कॉलोनी में देर रात एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की खुले और गहरे सीवर के मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची घर से निकलकर खेलते हुए आम रास्ते से कहीं जा रही थी। इसी दौरान अचानक वह खुले पड़े गहरे सीवर के मैनहोल में गिर गई।

घटना के बाद परिजन काफी देर तक बच्ची को तलाशते रहे। लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की।तलाश करते-करते जब परिजन खुले सीवर के मैनहोल के पास पहुंचे, तो अंदर बच्ची का शव दिखाई दिया। मासूम का शव देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और मौके पर मातम पसर गया।

मृत बच्ची की पहचान शमशाबाद स्थित गांधी कॉलोनी निवासी चार वर्षीय दीपांशी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में संबंधित विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

परिजनों का आरोप है कि खुले और गहरे सीवर के मैनहोल को सुरक्षित नहीं किया गया, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।परिजनों ने सरकार और प्रशासन से लापरवाही बरतने वाले विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इलाके में खुले पड़े सीवर और मैनहोल को तुरंत सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान खतरे में न पड़े।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आम रास्ते पर खुले पड़े ऐसे गहरे सीवर मैनहोल की जिम्मेदारी किसकी है और एक मासूम की जान जाने के बाद प्रशासन कब जागेगा।

अन्य खबरें जानें –

You Can Run, But You Cannot Escape The Law: CM Bhagwant Singh Mann Warns Gangsters Hiding Abroad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *