पुजारी गैंग ने आदित्य पंचोली से 25 लाख फिरौती मांगी!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक्टर आदित्य पंचोली को कॉल करके 25 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई है। आदित्य पंचोली ने शनिवार को मुंबई के…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक्टर आदित्य पंचोली को कॉल करके 25 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई है। आदित्य पंचोली ने शनिवार को मुंबई के वर्सोवा थाने में इसकी शिकायत की है। आदित्य पंचोली ने पुलिस को बताया कि उसे एक शख्स ने कॉल किया और खुद को मुन्ना पुजारी बताकर 25 लाख रूपये की फिरौती मांगी।

आदित्य ने पुलिस को यह भी जानकारी दिया है कि 18 अक्टूबर से उन्हें एसएमएस करके भी धमकी दिया जा रहा था। यहां तक कि रूपये ट्रांसफर करने के लिए आरोपी ने अपना अकाउंट डिटेल भी दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक पुजारी गैंग की संलिप्तता नहीं स्वीकारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *