आदित्य पंचोली के कारण बदन पर जख्म के निशान : Kangana

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड की दबंग लेडी बोले तो कंगना रनोत। कंगना ने कभी भी अपने बारे में कुछ भी नहीं छिपाया। ना तो…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड की दबंग लेडी बोले तो कंगना रनोत। कंगना ने कभी भी अपने बारे में कुछ भी नहीं छिपाया। ना तो कंगना खुद को सेलिब्रिटी मानती हैं और ना ही नंबर गेम में उलझने में उनका विश्वास है। बावजूद ‘क्वीन’ फेम इस गर्ल ने अपने फैन्स से जुड़ी रहती ही हैं, वहीं दुश्मनों को भी जवाब देने से नहीं हिचकतीं है। कुछ दिनों पहले ही कंगना ने एक टीवी शो में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और उसके पिता राकेश रोशन पर गंभीर आरोप जड़ दिए। बेशक ऋतिक की तलाकशुदा पत्नी सुजैन खान ने उनका बचाव के लिए सोशल मीडिया को चुना, लेकिन कंगना तो कंगना हैं, उन्हें फर्क नहीं पड़ा।

अब एक बार फिर कंगना रनोत ने ऐसा खुलासा किया है कि बॉलीवुड में गॉसिप का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, एक्टर सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली इस बार कंगना के आरोपों के कठघरे में खड़े हो गए हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि जब वो 17 साल की थी तो आदित्य ने कई बार उनके साथ मारपीट की। पिटाई से उसके बदन पर जख्म बन जाते थे। कंगना ने बताया कि वो इसकी शिकायत आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब से भी किया था। लेकिन जरीना ने भी उनकी मदद नहीं की। घरवाले उसे वापस लेकर चले जाते, इस डर से कंगना ने पुलिस में शिकायत नहीं की।

अपने बेबाक बयान से हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना रनोत ने कुछ दिनों पहले ही एक बयान देकर चौंका दिया था। कंगना ने कहा कि बॉलीवुड में भी कई बाबा हैं। ‘बाबा’ शब्द से कंगना ने बलात्कार की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तरफ इशारा किया था। पिछले साल भी कंगना और ऋतिक का झगड़ा खबरों की सुर्खियां बना था। वहीं कंगना के पूर्व प्रेमी अध्ययन सुमन ने भी कंगना के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। अध्ययन ने कंगना पर काला जादू करने का आरोप तक मढ़ दिया था। आपको बता दें कि कंगना रनोत की फिल्म ‘सिमरन’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *