ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर बढ़ रहे विवाद पर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने सवाल उठाया है |
कि वे लोग जो फिल्म को लेकर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं, वे तब अपना गुस्सा जाहिर क्यों नहीं करते जब देश में महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है | अदिति भी भंसाली की इस फिल्म का हिस्सा हैं | उन्होंने कहा कि वह अपने देश से प्यार करती हैं |





