फरीदकोट के ADC केशव हिंगोनिया का तबादला, AAP के MLA कुलतार सिंह के साथ हुआ था विवाद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बीते दिनों फरीदकोट में आप विधायक और एक अफसर के बीच का विवाद सामने आया था | वहीं अब फरीदकोट के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बीते दिनों फरीदकोट में आप विधायक और एक अफसर के बीच का विवाद सामने आया था | वहीं अब फरीदकोट के ADC केशव हिंगोनिया का तबादला कर दिया गया है | अब उन्हें गृह मामलों, न्याय एवं जेल का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है | आपको याद दिला दें कि फरीदकोट के मिनी सचिवालय में 7 मार्च को आम आदमी पार्टी के विधायक और एक प्रशासनिक अधिकारी के बीच कहासुनी का मामला सामने आया था।

इस कहासुनी का वीडियो काफी वायरल हुआ। वीडियो में आप विधायक और प्रशासनिक अधिकारी के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है। कोटकपुरा से आप विधायक कुलतार सिंह संधवां अपने समर्थकों के साथ आईएएस अधिकारी एडीसी केशव हिंगोनिया के पास मनरेगा मजदूरों से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान दोनों में विवाद हो गया | विवाद के बाद आप विधायक और कार्यकर्ता सड़क पर अधिकारी के विरोध में भी उतरे थे | वहीं अब ADC केशव हिंगोनिया का तबादला कर दिया गया है |

फरीदकोट के ADC केशव हिंगोनिया का तबादला

गृह मामलों, न्याय एवं जेल का अतिरिक्त सचिव बनाया गया

AAP के MLA कुलतार सिंह के साथ हुआ था विवाद

7 मार्च को हुए विवाद का वीडियो हुआ था वायरल

Watch Video

https://youtu.be/JuoXsDvz9Jc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *