Actors were not ready to even share stage with me : Sunny Leone

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनी लियोनी बेशक एक बड़ा नाम हों और उनके फैन्स लाखों की संख्या में है। लेकिन सनी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनी लियोनी बेशक एक बड़ा नाम हों और उनके फैन्स लाखों की संख्या में है। लेकिन सनी ने एक दौर वो भी देखा था जब लोग उनके साथ काम और स्टेज शेयर करने से कतराते थे। पॉर्न स्टार से बॉलीवुड मेनस्ट्रीम मूवी में जगह बनाना सनी के लिए इतना आसान भी नहीं था। इसका खुलासा सनी ने एक्टर नेहा धूपिया के पोडकास्ट शो ‘No Filter Neha’ में किया है। दरअसल शो में पहुंची सनी लियोनी ने नेहा के सामने बॉलीवुड में अपने शुरूआती दिनों के बारे में कई राज खोले। सनी ने बताया कि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ऑर्गेनाइजर्स ने उनसे कहा कि किसी एक्टर को उनके साथ स्टेज शेयर करना होगा।

Image instagrammed by Sunny Leone
Image instagrammed by Sunny Leone

सनी को लगा था कि कोई भी एक्टर उनके साथ स्टेज शेयर कर लेगा। लेकिन वो गलत थीं, किसी एक्टर ने आयोजकों को हामी नहीं भरी। लेकिन एक ऐसा शख्स भी था जो उनके साथ स्टेज शेयर करने को खुशी से तैयार था। और उस शख्स का नाम चंकी पांडे है। सनी ने नेहा के सवाल के जबाव में बताया कि जब कोई बॉलीवुड में नया-नया आता है तो लोग उसकी अदाकारी से ज्यादा उसके गुजरे दिनों के बारे में पड़ताल करते हैं। उनके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। कई लोग उनके बारे में जानने की कोशिश करते थे तो कई महिलाएं उनसे नफरत करती थीं। लेकिन वो बिना किसी तनाव के काम करती रहीं, उन्हें भरोसा था कि एक ना एक दिन सबकुछ नॉर्मल हो जाएगा।

Sunny Leone with his husband Daniel
Sunny Leone with his husband Daniel

सनी लियोनी ने नेहा को बताया कि चंकी पांडे के व्यवहार से उन्हें काफी खुशी हुई। चंकी एक काफी अच्छे इंसान हैं और वो उनका काफी सम्मान भी करती हैं। दरअसल सनी अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले ही सनी ने एक बच्ची को गोद लिया था, जिसके बाद सोशल साइट्स पर उनको जबरदस्त ट्रोल किया गया था। लेकिन सनी ने हाल ही एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि निशा (गोल ली गई बच्ची) ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। यहां तक कि उनके पति डेनियल भी निशा को बेहद प्यार करते हैं। सनी ने बताया कि निशा उनकी जिंदगी का खास हिस्सा बन गई है। और उनको खुशी है कि उन्होंने निशा को अपनी जिंदगी में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *