लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: जमालपुर के गोल मार्केट में मेट्रो रोड़ पर एक स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी जिस कारण स्कूटी सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि स्कूटी पर दो महिला सवार थी और दोनो अपनी तरफ से सही रास्ते पर जा रही थी। इतने में ही उनको एक तेज कार ने साइड टक्कर मार दी।
जिस कारण उनकी स्कूटी बेकाबू हो गई और एक ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के दौरान पीछे बैठी महिला को गंभीर चोट लगी पर स्कूटी चला रही महिला की मौत हो गई।
दोनो महिलाएं डीसीएस प्रेसीडेंसी की आर्ट और क्राफ्ट टीचर है और वो स्कूल में एंडिंग डे मनाने की तैयारी कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने ट्रक सवार को गिरप्तार कर मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।



