Panchkula Illegal Mining:
पंचकूला में अवैध माइनिंग पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत उपायुक्त ने तहसील रायपुररानी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव शाहजापुर में लगभग 5 एकड़ भूमि पर अवैध खनन गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित भूमि पर नियमों की अवहेलना करते हुए 20 से 25 फीट की गहराई तक खुदाई की । जांच में गया कि भूमि से बजरी एवं अन्य खनिजों का अवैध रूप से खनन किया गया। खनन के बाद निकाली गई मिट्टी, बजरी और अन्य खनिजों के स्थान पर दोबारा भराव किए जाने के भी प्रमाण मिले।
अवैध माइनिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त सतपाल शर्मा ने संबंधित भू-स्वामी के विरुद्ध नोटिस जारी किया। नोटिस के माध्यम से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि किसकी अनुमति से उक्त भूमि पर अवैध खनन गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। जिला प्रशासन अवैध माइनिंग के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्य कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Bagha Border Sikh Pilgrim: हरियाणा के 94 सिख तीर्थ यात्रियों का जत्था अमृतसर बाघा बॉर्डर पर
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



